सशस्त्र सीमा बल पिथौरागढ़ की 55वीं वाहिनी द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘अंतर-सीमांत क्लस्टर खेल प्रतियोगिता-2026’ का केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ
रानीखेत: 19 से 22 अगस्त 2026 तक सशस्त्र सीमा बल (SSB) पिथौरागढ़ की 55वीं वाहिनी द्वारा चार दिवसीय ‘अंतर-सीमांत क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) खेल प्रतियोगिता-2026’ का केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा के पिथौरागढ़ पहुँचने पर सीमांत रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार ने उनका आत्मीय स्वागत किया । इसके बाद मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत चंदन का पौधा लगाया । प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की ।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं । खेलों से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत और आत्मविश्वासी बनता है ।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सशस्त्र सीमा बल के खिलाड़ियों को अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना, होनहार प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बल व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना है । इसके साथ ही, यह आयोजन कार्मिकों के बीच खेल संस्कृति, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अटूट टीम भावना और एक सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सीमांत रानीखेत के अधिकारियों एवं जवानों के साथ इस शुभ अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन करना उनके लिए अत्यंत सुखद एवं मंगलमय अनुभव रहा । सशस्त्र सीमा बल राष्ट्र सुरक्षा एवं सेवा में पूर्ण निष्ठां अनुशासन और समर्पण से अनुकरणीय कार्य कर रहा है बल के साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को नमन व राष्ट्र सेवा के इस पवित्र दायित्व में निरंतर सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं ।
इस प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल के विभिन्न सीमांतो से बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 160 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है |
इस अवसर पर रानीखेत सीमांत के महानिरीक्षक अमित कुमार, श्री सुरेश सुब्रमणियम (उप महानिरीक्षक) अनिल कुमार शर्मा (उप महानिरीक्षक) तथा महेंद्र प्रताप, कमांडेंट 55वीं वाहिनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।






सशस्त्र सीमा बल पिथौरागढ़ की 55वीं वाहिनी द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘अंतर-सीमांत क्लस्टर खेल प्रतियोगिता-2026’ का केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ
आर्मी पब्लिक स्कूल ने आयोजित किया उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को समर्पित कार्यक्रम ‘रूट्स एंड रिदम’