रानीखेत को छावनी से पृथक करने की मांग पर 47वें दिन भी जारी रहा धरना -प्रदर्शन,रक्षा मंत्रालय की छावनी परिषदों को समाप्त करने‌ की खबर पर जतायी खुशी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: रानीखेत छावनी से नागरिक क्षेत्र को पृथक कर रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल किए जाने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना -प्रदर्शन आज 4‍7 वें दिन बारिश के‌ मौसम में भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

रानीखेत छावनी से नागरिक क्षेत्र को पृथक करने की मांग पर यहां मौसम की खराबी के बावजूद गांधी पार्क में नागरिक 47वें दिन भी धरना-प्रदर्शन में डटे रहे। इधर आज रक्षा मंत्रालय से निकली देश में छावनी परिषदों को समाप्त करने की खबर पर‌ संघर्ष समिति ने खुशी जाहिर की और राज्य सरकार से अनुरोध किया कि कैबिनेट बैठक के माध्यम से केंद्र सरकार को रानीखेत सिविल एरिया को छावनी से डि-नोटिफाइड करने‌ का प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

आज धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक,व्यापार मंडल‌ पदाधिकारी, होटल एसोसिएशन सदस्य,और नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad