गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के‌ नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने‌ ताड़ीखेत में निकाला मशाल जुलूस

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अगुआई में पूर्व वर्षों की भांति ऐतिहासिक गांधी कुटीर ताड़ीखेत में मशाल जलूस निकाला। इस दौरान अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुआई में निकाले गए मशाल जुलूस में क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। उल्लेखनीय है कि ताड़ीखेत विकास खंड के क्षेत्र प्रमुख रहते करन माहरा ने दो अक्तूबर की पूर्व संख्या पर मशाल जुलूस की परम्परा शुरू की थी बाद में विधायक बनने के बाद उन्होंने गांधी कुटिया का जीर्णोद्धार कराया बाद में कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से भी कुटिया का कुछ जीर्णोद्धार कराया गया। गांधी कुटीर का ऐतिहासिक महत्व है , वर्ष १९२९में १९जून को तीन दिवसीय प्रवास पर गांधी जी यहां आकर रूके थे तब स्थानीय लोगों ने तीन दिन के भीतर उनके लिए कुटिया तैयार की थी।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौंजखान- भिकियासैंण मार्ग में दर्दनाक हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल

आज मशाल जुलूस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, ज़िला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अतुल जोशी, त्रिभुवन शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, अगस्त लाल साह, दीवान नेगी , बसंत नेगी, अंकिता पंत, हिमांशु आर्या, नितिन प्रकाश, अंकित रावत, विजय रावत, त्रिलोक आर्या, रुद्र माहरा, दीपक सिंह माहरा, बचे सिंह, पंकज जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार उत्तराखंड में 2019 की‌ तुलना में कम हुआ मतदान,पूरे प्रदेश में 53.56मतदान, उदासीन दिखा मतदाता