सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत पर झूम उठे भाजपाई,रानीखेत में मिठाई बाँट कर मनाई खुशी
रानीखेत:चंपावत उपचुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सुभाष चौक में शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं चंपावत एवं प्रदेश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश एवं राष्ट्र निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट एवं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ने की।
इस हर्ष कार्यक्रम में उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी ,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला ,जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ,नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट , पूर्व जिला अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा ,दीप भगत ,पूर्व नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, विनोद भार्गव, प्रदेश महिला मोर्चा सह मीडिया प्रभारी श्रीमती विमला रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता देवी दत्त पांडे, महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीप्ति बिष्ट ,मंत्री विनोद कुमार, पूरन सिंह बिष्ट ,नंदन कुमार, मनोज पांडे ,गोलू कुमार, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा