रानीखेत -अल्मोडा सड़क मार्ग में ज्योली के पास हुआ कार हादसा, प्राइमरी स्कूल अध्यापक की मौत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -अल्मोडा सड़क मार्ग में आज ज्योली के पास हुए सड़क हादसे में अल्मोडा के पूर्व सभासद और प्राइमरी स्कूल में अध्यापक सचिन टम्टा की मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला शिक्षिकाएं घायल हो गई। उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के टम्टा मुहल्ला निवासी पूर्व सभासद व शिक्षक सचिन टम्टा अपनी क्विड कार से ज्योली स्थित विद्यालय जा रहे थे। इस बीच ज्योली लिंक मार्ग से पूर्व अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने सचिन टम्टा को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
Ad Ad Ad