रानीखेत इंटर कॉलेज रानीखेत के छात्र गौरव का हुआ आईआईटी खड़कपुर के लिए चयन

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -रानीखेत( मिशन) इंटर कॉलेज के छात्र गौरव ने आईआईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनका चयन आईआईटी खड़कपुर के लिए हुआ है।गौरव द्वारा रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज से कक्षा बारहवीं पास करने के पश्चात घर में ही JEE की तैयारी की गई एवं प्रथम प्रयास में ही उनका चयन आईआईटी में हुआ है।गौरव बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा सरकारी स्कूलों से प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीराम मंदिर चढा़वा चोरी की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच एवं रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति हो- करन माहरा

रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल ने गौरव के बारे में बताया गया कि वे बहुत ही होनहार छात्र है वह हमेशा पढ़ाई में ही लगे रहते थे एवं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करते थे। उन्होंने इंटर की बोर्ड परीक्षा में 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे एवं दो अंक से मेरिट लिस्ट में आने से रह गए थे एवं तब से घर में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
गौरव ने आज विद्यालय में आकर अपने सभी अध्यापकों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने गौरव को बधाई दी। विद्यालय के अध्यापक नितिन वर्ग ,कंचन कुमार पांडे ,भविष्य जोसन ,संजय दास ,विनय कुमार सिंह ,अजय चन्द्र, ने गौरव के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्रीराम मंदिर चढा़वा चोरी की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच एवं रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति हो- करन माहरा
Ad Ad Ad