रानीखेत माॅउन्टेनियरिंग एण्ड आउटडोर क्लब का दल छिपा केदार से मुनस्यारी की ट्रेकिंग हेतु रवाना, फ्लैग देकर किया विदा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:आज रानीखेत माॅउन्टेनियरिंग एण्ड आउटडोर क्लब का एक दल छिपा केदार से मुनस्यारी की ट्रेकिंग हेतु रानीखेत से रवाना हुआ। छिपा केदार को गुप्त कैलाश के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ से पर्वतों की वृहद श्रृंखला के दर्शन होते हैं। आस्था का प्रतीक छिपा कुण्ड यहाँ का मुख्य आकर्षण है। इस ट्रेकिंग दल में सुमित गोयल, विवेक पाण्डे, अरविन्द साह, देवान्शु गंगोला, मारूत साह एवं डाॅ0 उत्तरा साह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

क्लब के संरक्षक श्री श्याम लाल साह द्वारा फ्लैग देकर एवं क्लब के सदस्यों द्वारा सभी ट्रेकरों का माल्यार्पण कर दल को विदा किया गया। वहां पर सुबोध साह, गोविन्द सिंह मेहरा, हरीश साह, अमित गोयल, तरूण बुधलाकोटी, पंकज साह, डाॅ0 महिराज माहरा, दीप राज माहरा, अनिल गोयल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad