रानीखेत की मेघा पंत का असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयन, वर्तमान में नायब तहसीलदार के पद पर हैं तैनात
रानीखेत – रानीखेत की मेघा पंत का असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में वे नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं।
मेघा यहां सिद्ध पीठ मां झूला देवी मंदिर परिसर मालरोड की रहनेवाली हैं। उनकी माता श्रीमती हेमा पंत और पिता पं शम्भू दत्त पंत सिद्ध पीठ मां झूला देवी मंदिर की व्यवस्था देखते हैं। मेघा पंत वर्तमान में पौड़ी जनपद की चौबट्टाखाल तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। बता दें, मेघा पंत उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 में श्रेष्ठतम सूची में सातवां स्थान हासिल कर नायब तहसीलदार बनी थीं।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती
उनकी इस सफलता पर नगर के प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन