छावनी परिषद से आज़ादी हासिल करने के लिए नागरिकों का धरना-प्रदर्शन 303वें दिन भी जारी
रानीखेत-रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां नगर पालिका परिषद में छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र को शामिल करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज 303वें दिन भी जारी रहा।
यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए नागरिकों का धरना-प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। धरना स्थल पर हुई बैठक में नागरिकों ने नागरिक क्षेत्र को अतिशीघ्र रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर लोक सभा चुनाव आचार संहिता से पहले छावनी परिषद नागरिक क्षेत्र का नगर पालिका में विलय नहीं किया गया तो चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS


यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन