देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में राइका शेर के छात्र गौरव बिष्ट ने गोला फेंक में हासिल किया प्रथम स्थान
रानीखेत– देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज शेर के छात्र गौरव बिष्ट ने गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
छात्र की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने छात्र को बधाई दी है तथा विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका श्रीमती रितु एवं समस्त स्टाफ की प्रशंसा की है। छात्र गौरव बिष्ट को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व भी विद्यालय के छात्र-छात्रा विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं। विद्यालय की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान,ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शिवराज बिष्ट सहित क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए