राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत कुवार्बी के दिलचस्प करतब,फिर लगाई एनएसयूआई खेमे में छलांग

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष के राजनीतिक रुख को लेकर गुरुवार को स्थिति एक बार फिर बदलती नजर आई। निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत सिंह कुवार्बी ने पत्रकारों के सामने पुनः भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के पाले में जाने की बात कही।

​गौरतलब है कि चुनाव परिणामों के बाद से ही छात्र संघ अध्यक्ष के राजनीतिक झुकाव को लेकर कुछ घंटों में ही घटनाक्रम बदल जा रहा है। पूर्व में भी छात्र संघ अध्यक्ष के पूर्व विधायक करन माहरा के आवास में जाकर एनएसयूआई में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं, जिसका बाद में बुधवार शाम वीडियो जारी कर छात्र संघ अध्यक्ष विनीत सिंह कुवार्बी ने स्वयं खंडन किया। लेकिन वे आज गुरूवार एक होटल में कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारियों के साथ अपने पिता को लेकर नमूदार हुए।आनन -में पत्रकार वार्ता रखी गई। जिसमें विनीत ने कहा कि वे एन एस यू आई में रहते हुए ही छात्र हितों के लिए संघर्ष करेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पत्रकार वार्ता साझा करने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि वे एन एस यू आई के साथ ही कदम आगे बढ़ाएंगे।बताया गया है कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कांग्रेस की है। पत्रकार वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मेमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में अंतरिक्ष थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad