UKSSSC पेपर लीक मामले में आज‌ कुमाऊं से दूसरी गिरफ्तारी‌, चौखुटिया निवासी सरकारी शिक्षक को एसटीएफ ने दबोचा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून : UKSSSC पेपर लीक मामले में आज‌ कुमाऊं से दूसरी गिरफ्तारी‌ हुई है एसटीएफ ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के धामपुर कनेक्शन में चौखुटिया निवासी वर्तमान में बागेश्वर के एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।इससे पूर्व एसटीएफ रामनगर से एक एनजीओ संचालक चंदन सिंह मनराल‌ को दबोच‌ चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

आज एसटीएफ ने शिक्षक को पेपर लीक से परीक्षा उत्तीर्ण किए कुछ छात्रों के बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आरोपी जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

गिरफ्तार शिक्षक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लसूना, कांडा जिला बागेश्वर में नियुक्त है। अभियुक्त द्वारा अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा की पहली रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र और उत्तर याद कराया गया। फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया गया था। बता दें कि पेपर लीक मामले में अब तक २२लोगों को गिरफ्तार किया जा‌चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Ad Ad Ad