महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत द्वारा उप जिला चिकित्सालय को प्रदान किए गए चादरें व कंबल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -उप जिला चिकित्सालय रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री विमला रावत के नेतृत्व में मरीजों के लिए 50 चादरें व कंबल प्रदान किए गए। इस अवसर पर महिला नेत्री ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल-चाल भी पूछा।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत के नेतृत्व में उप‌ जिला चिकित्सालय र में 50 चादरे व कंबल भेंट की गई। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी उनके द्वारा मरीजों की सेवा के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सालय अधीक्षक आरके वर्मा, दीप भगत, रेखा आर्य, सीनियर सिस्टर प्रेमलता रावत, सिस्टर रितु बॉस, ऊषा आर्य आदि मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS Ad Ad