महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती रानीखेत में समारोह पूर्वक मनाई गई
रानीखेत– महान क्रांतिकारी , आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती शुक्रवार को सुभाष चौक में समारोह पूर्वक मनाई गई।इस मौके पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए भावपूर्ण नमन किया गया।
सुभाष विचार मंच द्वारा आयोजित सादे समारोह में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कठिन परिस्थितियों में भी हमें आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार बनना चाहिए ये नेताजी के व्यक्तित्व से सीखने की जरूरत है।कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर सुभाष विचार मंच के संयोजक मोहन नेगी, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष संजय पंत, महेंद्र रौतेला,सीकेएस बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, निवर्तमान महासचिव संदीप गोयल,जगदीश अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल,मनोज मेहता,सुनील कुमार, नारायण सिंह बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार,श्याम नैनवाल , अशोक पांडे आदि मौजूद रहे।





राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन