एक दुकान में कथित जिस्मफरोशी मामले ने पकड़ा तूल,व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री ने आखिर मौजूदा व्यापार मंडल को भंग किए जाने की क्यों की मांग?

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः सदर बाजार में कथित रूप से एक दुकान में जिस्मफरोशी के आरोपों के बीच व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री हर्षवर्धन पंत ने व्यापार मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए तुरंत व्यापार मंडल की बर्खास्तगी की मांग की है। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री हर्षवर्धन पंत ने कहा है कि वर्तमान व्यापार मंडल लगातार व्यापारी हितो के खिलाफ काम कर रहा है। एक तरफ रानीखेत में फड़ खोखे लगाने वालो को आश्रय दे रहा है। दूसरी तरफ बाहरी व्यापारियों के विरोध का ढोंग कर रहा है। पूर्व महामंत्री हर्षवर्धन पंत ने कहा कि रानीखेत का व्यापारिक वातावरण दूषित करने में वर्तमान व्यापार मंडल का बहुत बड़ा हाथ है, आखिर कैसे मुख्या बाजार में व्यापारी नेताओ कि नाक के नीचे इस तरहकी अनैतिक गतिविधिया संचालित होती रही है। आखिर व्यापार मंडल के किन लोगों कि शह पर इस तरह के काम हो रहे थे। रानीखेत कि शांति और व्यापारिक हितों के लिए इस व्यापार मंडल का भांग होना अति आवश्यक है। इस सम्बन्ध में जल्द ही जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिख कर वर्तमान व्यापार मंडल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने कि मांग कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *