छावनी परिषद नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका में विलय की मांग पर धरना 208वें दिन, सीएम से केंद्र को प्रस्ताव भेजने की मांग उठी
रानीखेत– छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगरपालिका परिषद में विलय करने की मांग को लेकर आज 208वें दिन नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर एक स्वर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका में समाविष्ट करने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने की मांग की गई।
रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी से छुटकारा दिलाने की मांग को लेकर यहां गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन आज भी बदस्तूर जारी रहा। आंदोलनरत नागरिकों ने छावनी परिषद से आज़ादी की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तत्संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को अविलंब भेजने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में नगर व क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटलियर्स शामिल रहे।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ