कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया, कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर डाला प्रकाश

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः आज कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला/ब्लाॅक/नगर कांग्रेस कमेटी, रानीखेत द्वारा आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से ही देश हित में रहा है। आज भाजपा जिन नवरत्न कम्पनियों को बेचने पर आमादा है वो कांग्रेस पार्टी की देन है। कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश के हर धर्म-वर्ग-तबके के लोगों को साथ लेकर चलती है।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश आर्या ने की, संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख हीरा सिंह रावत, पी.सी.सी सदस्य कैलाश पाण्डे, अगस्त लाल साह, विश्व विजय सिंह माहरा, चरन जसवाल, पूर्व प्रमुख रचना रावत, व्यापार मण्डल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, वरिष्ठ पत्रकार नन्द किशोर गर्ग, चन्दन बिष्ट, हबीब अहमद, प्रहलाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, संजय बिष्ट, संदीप बंसल, कुलदीप कुमार, जीतन जयाल, हिमांशु नैनवाल, विजय तिवारी, दीप उपाध्याय, मोहित राजौरिया, पंकज थापा, शेख़, सोनू सिद्दीकी आदि लोग उपस्थि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी बहिष्कार और नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर रानीखेत में धरना छठे दिन भी जारी, बताया सीएम अगली कैबिनेट में लाएंगे प्रस्ताव
3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *