छावनी परिषद् से आज़ादी का आंदोलन जारी, गांधी चौक में आज भी बदस्तूर जारी रहा धरना- प्रदर्शन
रानीखेत – छावनी परिषद की सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में विलय किए जाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज 197वें दिन भी जारी रहा।
यहां गांधी चौक में रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से आज़ादी पाने का आंदोलन बदस्तूर जारी है।आज उपर्युक्त मांग को लेकर धरना प्रदर्शन 197 वें दिन में प्रवेश कर गया। नागरिकों ने छावनी परिषद से मुक्ति दिलाने को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
ADVERTISEMENTS


दीपक रावत बने स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल चैम्पियन
जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जे. एंड जे. सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की शानदार सफलता