छावनी से मुक्ति का आंदोलन पहुंचा 306वें दिन में, संघर्ष समिति लोकसभा चुनाव बहिष्कार पर अडिग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां नगर पालिका परिषद में छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र को शामिल करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज बुधवार को 306वें दिन भी जारी रहा ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए नागरिकों का धरना-प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। धरना स्थल पर हुई बैठक में नागरिकों ने नागरिक क्षेत्र को अतिशीघ्र रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर लोक सभा चुनाव आचार संहिता से पहले छावनी परिषद नागरिक क्षेत्र का नगर पालिका में विलय नहीं किया गया तो चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad