काठगोदाम में युवती की हत्या से हड़कम्प,सौतेले बाप और भाई ने किया था बेटी-दामाद पर हमला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में युवती की हत्या से हड़कंप। एसएसपी और एसपी सिटी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची घटनास्थल पर।इस समय की बड़ी खबर आ रही है। काठगोदाम में एक युवती की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि सौतेले पिता और भाई ने बेटी और दामाद पर हमला किया है। धारदार हथियार से हमले में बेटी की मौत हो गई जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल है। हत्या के पीछे की वजह बेटी की शादी से नाराज होना बताया जा रहा है। आनन-फानन में दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान पुत्र शेर अली निवासी कोलटेक्स काठगोदाम जिसकी पत्नी शहनाज जिससे की लगभग डेढ़ माह पहले लव मैरिज की थी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

आज शाम लगभग 6:30 पर लड़की के पिता सलीम अंसारी और भाई असलम ने चाकू और तलवारों से लड़की शहनाज और सलमान के ऊपर हमला कर दिया ,तलवार के वार से लड़की की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर मौत हो गयीवहीं सलमान को काफी नाज़ुक हालत में बेस हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए सलमान को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है खबर लिखे जाने तक सलमान की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इधर बताया जा रहा है दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर जिले की कप्तान प्रीति प्रियदर्शनी ,एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र वह थाना अध्यक्ष समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad