रानीखेत जीपीजी काॅलेज में पीजी डिप्लोमा यौगिक साइंस इसी सत्र से,आज पैनल निरीक्षण हुआ सम्पन्न
रानीखेत:- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.जय दत्त वैला राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रम के तहत पी जी डिप्लोमा यौगिक साइंस इसी सत्र से आरम्भ हो जाएगा।उत्तराखंड शासन देहरादून से स्वीकृति के बाद आज एस एस जे विश्वविद्यालय की ओर से यहां महाविद्यालय पहुंचकर पैनल निरीक्षण किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.हेमा प्रसाद ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रम के संचालन की संस्तुति इसी शैक्षिक सत्र 2021-22 से प्रारम्भ की जाएगी।अतः इच्छुक प्रवेशार्थी विश्वविद्यालय के नियमानुसार प्रवेश लेकर इस रोजगारपरक पाठ्यक्रम के संचालन से लाभान्वित हों।


ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए