राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में खेल दिवस पर हुई “टग आफ वार” प्रतियोगिता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रस्सा-कस्सी “टग आफ वार” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुष्पेश पांडे द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को माल्यार्पण कर कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट को बनाया चार जिलों का प्रभारी

आयोजन की सचिव डॉ० रुचि साह रही। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग की 6 एवं 5 टीमों ने क्रमशः प्रतिभाग किया। छात्र वर्ग में प्रथम स्थान टीम रानीखेत 11 ने प्राप्त किया एवं छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी यूनिट ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी गण एवं छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जनसंपर्क
ADVERTISEMENTS Ad Ad