आज से 30 जनवरी तक रहेगा मौसम का बिगड़ा मिज़ाज, 48घंटे रहेंगे भारी,ओलावृष्टि, बारिश, बर्फबारी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आने वाले 48 घंटों में मौसम किसी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है। कई पर्वतीय जिलों में बर्फ की सफेद चादर बिछने के‌ साथ मैदानी इलाकों को भी कडाके की ठंड अपने आगोश में ‌लेगी।वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार से बुधवार तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित

वहीं, मंगलवार सुबह  मुनस्यारी और धारचूला की दारमा व व्यास घाटी में हिमपात हुआ। उधर, निचले इलाकों में कई जगहों पर हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत से मुंबई तक पीयूष खाती का सफर, अभिनय से बनाई अलग पहचान

इधर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में भी कहीं कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वैसे तो मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा लेकिन आने वाले 48 घंटे काफी भारी पड़ सकते हैं। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की पूरी संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित
Ad Ad Ad