व्यापार मंडल चुनाव समिति ने सदस्यता लेने की अंतिम तिथि 31दिसम्बर निर्धारित की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव समिति की बैठक में अब तक प्राप्त सदस्यता फार्मो की जांच की गई साथ ही सदस्यता फार्मो के जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई ।

चुनाव समिति के अध्यक्ष अगस्त लाल साह द्वारा कहा गया कि जिन व्यापारियों के सदस्यता फार्म अभी तक जमा नहीं हो पाए है वे 31 दिसंबर तक चुनाव समिति के किसी भी सदस्य के पास अपना फार्म व सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

चुनाव समिति बैठक में यह भी तय किया गया कि जिस व्यापारी का सदस्यता फार्म किसी कारणवश तय तिथि तक जमा नही हो पाएगा ऐसे व्यापारी इस बार व्यापार मंडल निर्वाचन में मतदान नहीं कर पाएंगे उन्हें चुनाव उपरांत सदस्यता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

बैठक मे चुनाव समिति अध्यक्ष अगस्त लाल साह महासचिव कुलदीप कुमार, सचिव हेम भगत, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल ,जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिलामंत्री राजेन्द्र पाण्डेय, जगदीश अग्रवाल, विमल भट्ट व ललित मोहन नेगी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad