संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की अगुवाई वाली जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार खैर मकदम,रूद्रपुर में किसानों का विरोध

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ: – यहां केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली दफा अपने संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं जोरदार खैरमकदम किया। वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के आज रुद्रपुर शहर पहुंचने पर किसान विरोध करने के लिए सड़क पर उतर आए। ग्रीन पार्क के पास किसानों और पुलिस में नोंक-झोंक हुई। जिसके बाद करीब 25 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार उत्तराखंड में 2019 की‌ तुलना में कम हुआ मतदान,पूरे प्रदेश में 53.56मतदान, उदासीन दिखा मतदाता

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा जैसे ही लालकुआ पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं आतिशबाजी कर मंत्री अजय भट्ट का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कोतवाली के समीप एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री अजय भट्ट ने मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते कहा कि पीएम ने उत्तराखण्ड के एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान दिया यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी जनहित के कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट डालने हल्द्वानी जा रहे चिकित्सक की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हुई मौत,

उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से देश का चौमुखी विकास हुआ है, युवाओं को रोजगार मिल रहा है, गरीबों को गैस सिलेंडर के साथ ही मुफ़्त अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सात वर्षो के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो ने नए कीर्तिमान स्थापित किये है।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौंजखान- भिकियासैंण मार्ग में दर्दनाक हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, पूर्व राज्यमंत्री हेमन्त द्विवेदी मुख्य रूप से मौजूद थे।