केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली दफा उत्तराखंड आए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट और सीएम धामी के बीच भेंट में पर्यटन विकास पर हुई चर्चा
केन्द्र में मंत्री बनने के बाद पहली दफा उत्तराखंड आए केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच आज मुख्यमंत्री आवास मे शिष्टाचार भेंट हुई। इस मुलाकात में राज्य में पर्यटन की विभिन्न गतिविधियों एवं राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस मौके पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक केदार सिंह रावत, भाजपा के महामंत्री संगठन अजय कुमार, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पुनीत मित्तल उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन