क्या ये ग्वेल देवता की कृपा रही!वाहन के उडे़ परखच्चे ,बच गए सात यात्री ,जानें कैसे
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थल मुनस्यारी मार्ग में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गिरगांव के पास एक वाहन में बड़ा पत्थर और मलवा एक साथ गिर गया गनीमत यह रही कि वाहन में बैठे 7 यात्री सुरक्षित रहे लेकिन वाहन के परखच्चे उड़ गए।
दरअसल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को थल मुनस्यारी मार्ग पर 7 सवारियों को लेकर एक वाहन गुजर रहा था कि तभी गिरगांव के पास पहाड़ की तरफ से मलबा गिरने लगा मलबे के चलते दलदल बनने से वाहन वही फस गया।
इस बीच वाहन में बैठे 7 यात्री बाहर निकल गए और फिर वाहन पर एक पत्थर गिरा जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल प्रशासन ने मार्ग खोलने के लिए जेसीबी भेजी है वाहन में सवार सभी सातों यात्री सुरक्षित हैं।



रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार