छावनी परिषद से छुटकारा देने की मांग पर 266वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी, नगर पालिका में विलय के काम में हो रही देरी से नागरिकों में क्षोभ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– छावनी परिषद से मुक्ति के लिए यहां गांधी चौक में नागरिकों का धरना-प्रदर्शन आज 266वें दिन भी बदस्तूर जारी रहा। नागरिकों ने छावनी नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका परिषद में विलय करने हो रही देरी पर क्षोभ प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

छावनी परिषद के‌ नागरिक क्षेत्र को रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में विलय किए जाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज भी जारी रहा। नागरिकों ने उपर्युक्त मामले में हो रहे विलम्ब पर क्षोभ जताया साथ ही राज्य सरकार से तत्संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग दोहराई। रानीखेत विकास‌ संघर्ष समिति के बैनर तले हो रहे धरने में वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला एपीएस रानीखेत में संपन्न
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad