आल्टो कार खाई में गिरी, अवकाश पर घर आए दो जवानों की मौत

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ बाजार से भुरमुनी गांव जा रही अल्टो कार के खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। एक जवान आईटीबीपी और दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात था। दोनों इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक, बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत (27) पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत, मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत बृहस्पतिवार देर शाम अल्टो कार से पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनी जा रहे थे। गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई। मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के शिकार नीरज सिंह खड़ायत के दो छोटे बेटे हैं। पंकज सिंह का पिछले साल ही विवाह हुआ था और दो दिन बाद शादी की सालगिरह होनी थी लेकिन सालगिरह से पहले ही पंकज के साथ यह हादसा हो गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 14 दिवसीय शास्त्रीय संगीत शिविर का भव्य समापन, प्रशिक्षार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Ad Ad Ad