जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में अंतरराष्ट्रीय कलाकार पं. सलिल भट्ट ने अपनी संगीत प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में ‘स्पीक मैके’ के अंतर्गत भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत को सात्विक वीणा की सौगात देने वाले अंतरराष्ट्रीय कलाकार पं. सलिल भट्ट द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्र -छात्राओं और शिक्षक वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में पं सलिल भट्ट द्वारा ‘राग देश’को सात्विक वीणा के माध्यम से बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया।साथ ही उन्होंने शास्त्रीय संगीत के बारे में विस्तार से बताया और छात्र -छात्राओं को स्वर अभ्यास भी कराया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ध्यातव्य है कि भारतीय स्लाइड गिटार वादक पं सलिल भट्ट ग्रेमी अवॉर्डी पद्मश्री विश्व मोहन भट्ट के पुत्र हैं। अबतक वे ग्लोबल इंडियन अवॉर्ड, श्री ग्रेमी अवॉर्ड ,संगीत भूषण अवॉर्ड, महाकाल संगीत सम्मान, राष्ट्रीय संगीत गौरव सम्मान, इंटरनेशनल अचीवर्स अवॉर्ड,अभिनव कला रत्न,तंत्री सम्मान की उपाधि आदि प्रमुख संगीत सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।पंत सलिल द्वारा अब तक 42 देशों में अपनी कला का प्रदर्शन किया जा चुका है। कार्यक्रम में उनके साथ तबला संगति कौशिक कुमार ने की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में विद्यालय के पांच सौ छात्र -छात्राओं सहित शिक्षकवृंद मौजूद रहे। संचालन संगीत शिक्षक डी सी जोशी ने किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य डी एस‌रावत ने कलाकारों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Ad Ad Ad