बीरशिवा पब्लिक स्कूल चौखुटिया की छात्रा खुशी किरौला ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल हासिल किया
रानीखेत:जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में बीरशिवा पब्लिक स्कूल चौखुटिया की छात्रा खुशी किरौला ने ताइक्वांडो में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विद्यालय की कक्षा 6की छात्रा खुशी किरौला ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर 14 वर्ग 33-37 किलोग्राम में यह पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खुशी की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार,निरूपेंन्द्र तलवार, निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे, प्रशासक शाहिद राजा, कार्डिनेटर श्रीमती उर्मिला,पूजा नेगी,अध्यापक कपिल आगरी,ममता मडि़यांव, प्रियंका तिवारी,मनोज जोशी, निकिता किरौला, इंद्रजीत ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ADVERTISEMENTS




रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार