रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने कराया नामांकन पत्र दाखिल
रानीखेत – रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए आज बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल कराया। अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया।
पूर्वाह्न समय नगरपालिका परिषद रानीखेत-चिलियानौला के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी मदन सिंह कुवार्बी ने कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर निवर्तमान सभासद उमा रावत, ज़िला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दीप भगत,भाजपा महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक विमला रावत, नगर महामंत्री उमेश पंत दीप चंद्राकर, नीमा माहरा, सुरेश, आशीष पांडे,शीला अधिकारी आप सभी भारतीय जनता के कैंडिडेट
जिला महामंत्री विनोद भट्ट, ललित लटवाल , चंदन भगत, गिरीश भगत,रामेश्वर गोयल, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, ,ललित महरा, दर्शन महरा, दर्शन बिष्ट,रेखा आर्या, भारती भगत, अनु सोनकर,आदि काफी कर्यकर्ता थे।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी अरूण रावत ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद के कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल कराया। नामांकन से पूर्व अरूण रावत ने के०एम०ओ०यू० स्टेशन में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चौक में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और गाँधी पार्क में महात्मा गाँधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया उसके पश्चात नामांकन स्थल पर जाकर नामांकन किया।
उनके साथ में ताड़ीखेत प्रशासक हीरा सिंह रावत, चिलियानौला नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कल्पना आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व व्यापार मंडल भगवंत नेगी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, सतीश चंद्र सिंह नेगी, प्रेम सिंह कुवार्बी, विजय कुवार्बी, त्रिलोचन भट्ट, चंदन सिंह रावत, प्रेम रावत, खष्टी सती, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, दीपक पंत, बलवंत भैसोड़ा, कुलदीप बिष्ट, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, त्रिलोक आर्या, पान सिंह रावत, प्रेमा रावत, रमेश आर्या, अखिलेश प्रसाद, सौरभ नेगी, अर्पित नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस व भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा रोहित शर्मा, हिमांशु बिष्ट,नवल पांडे, विनोद जोशी, कवींद्र कुवार्बी , जीवन कुवार्बी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कराया।