वर्चुअल बैठक के जरिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को पढा़या सांगठनिक मजबूती का पाठ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः- प्रत्येक विधानसभा की भांति आज रानीखेत में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की वर्चुअल बैठक में भाग लिया और आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किए।

शिव मंदिर सभागार में एकत्रित कार्यकर्ताओं को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी संगठन की रीति -नीति से अवगत कराते हुए संगठन को चुनाव के दृष्टिगत सुगठित और मजबूत बनाने पर बल दिया।
प्रदेशभर के शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक में शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति- नीति का पाठ पढा़ने एवं प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विकासशील योजनाओं से अवगत कराया गया।साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जन -जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक के उपरांत सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को रानीखेत विधानसभा से भारी बहुमत से विजयी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून सीजन की पहली बारिश ने रानीखेत चिकित्सालय के सीएम एस कार्यालय को किया पानी-पानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मौके पर किया निरीक्षण (देखें वीडियो)

रानीखेत विधानसभा की उपरोक्त बैठक विधानसभा प्रभारी श्री गोविंद पिलख्वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई , संचालन मंडल महामंत्री ललित मेहरा द्वारा किया गया ।बैठक में मंडल अध्यक्ष भिकियासैण त्रिलोक सिंह भंडारी ,मंडल अध्यक्ष ताडी़खेत आनंद बुधानी ,मंडल अध्यक्ष रानीखेत राजेंद्र सिंह जसवाल ,पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी ,गोपाल उप्रेती,त्रिभुवन शर्मा ,पूर्व ब्लाॅक प्रमुख धन सिंह रावत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन भगत, विनोद भार्गव, सभासद चिलियानौला मदन कुवार्बी, महामंत्री भिकियासैंण मंडल संदीप खुल्बे ,नगर कोषाध्यक्ष शंकर दत्त बुधौडी़, नगर मंत्री प्रकाश कुवार्बी, खीम सिंह मेहरा ,कामरान कुरैशी, अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा पांडे ,किसान मोर्चा ललित मोहन पंत ,अनुसूचित मोर्चा विपिन भार्गव, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रमेश जोशी ,श्रीमती चंद्रप्रभा भगत ,राम सिंह, प्रदीप बिष्ट,ललित मोहन ,जितेन्द्र पंत ,जगदीश अग्रवाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोडा़ जनपद‌ में‌ बारिश की संभावना के चलते कल 4जुलाई को भी विद्यालयों में रहेगाअवकाश
9