आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के यशस्वी आरव और मिताली का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत हुआ चयन
रानीखेत– मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन छात्र-छात्राओं क्रमशः यशस्वी धामी, मिताली जोशी और आरव पार्की का चयन हुआ हैI
विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सैम स्मिथ और भूपेंद्र परिहार ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को हर महीने बालिका वर्ग में (9 से 10 आयु वर्ग) ₹1500 और बालक वर्ग में (14 से 17 आयु वर्ग)2000 ₹ मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगेI यह सहायता एक वर्ष तक रहेगीI
छात्र -छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ एवं भूपेंद्र परिहार, हेम पन्त,बृजेश जोशी सहित छात्रों के माता-पिता एवं पूरे विद्यालय परिवार ने छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं I

ADVERTISEMENTS


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र