सिविल एरिया को छावनी परिषद से पृथक करने को लेकर धरना-प्रदर्शन 104 वें दिन जारी, आंदोलनकारियों ने तत्संबंधी प्रस्ताव केंद्र को भेजने का सीएम से किया अनुरोध

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए नागरिक आज 104 वें दिन भी यहां गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन में डटे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित

रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां गांधी चौक में स्थानीय नागरिक धरना-प्रदर्शन में डटे रहे।अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर नागरिकों ने नारेबाजी की साथ ही‌ राज्य सरकार से रानीखेत सिविल एरिया को छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में समायोजित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को शीघ्र भेजने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत से मुंबई तक पीयूष खाती का सफर, अभिनय से बनाई अलग पहचान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad