नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर 32वें दिन भी जारी रहा धरना -प्रदर्शन, नागरिकों को पर्चा बांटकर किया जागरूक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : छावनी सिविल एरिया को रानीखेत छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गाँधी पार्क में 32वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज प्रधानमंत्री के नाम संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन दिया जाना था लेकिन संयुक्त मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति के कारण इसे स्थगित कर बाजार में पर्चे बांटकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

32वें दिन धरने में रानीखेत वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटल एसोसिएशन सदस्यों सहित राजनीतिक , गैर राजनीतिक संगठनों ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad