पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने किया शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट -: आज ग्राम पंचायत ड्ढोली में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने शहीद सम्मान समारोह में शहीद राजेन्द्र सिंह बजेठा,कमल सिंह बजेठा, मोहन सिंह पटवाल की शहादत को नमन करते हुए परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए जीवनोत्सर्ग करने वाले शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा।

इसी तरह देश के लिए सेना में रहकर योगदान देने के लिए पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के 25 भूतपूर्व सैनिकों को माल्यार्पण कर और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस मौके पर सूबेदार भूपाल सिंह,विनोद जोशी , महेश सिंह रावत , बालम सिंह रावत,,उत्तम सिंह बजेठा,राम सिंह बजेठा, पूरन सिंह रावत, दीवान सिंह बजेठा, मदन सिंह, बहादुर सिंह बजेठा,चन्द्र दत्त मठपाल, देव सिंह अधिकारी, जीवन सिंह अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में 25 महिला समूहों के दो सौ महिलाओं,धरम गांव,भौरा,ड्ढोली, तल्ली ड्ढोली, डाना मिरेई,दिखोली के ग्रामीणों ने उपस्थित होकर मदन सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।मदन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा योगदान और सैनिकों के सम्मान के लिए खड़े रहने और सम्मान देने की बात कही।
मदन सिंह बिष्ट ने जल्द महिला समूहों को अपने तरफ से निःशुल्क अदरक और हल्दी के बीज उपलब्ध करवाने का आश्वाशन दिया।

मदन सिंह बिष्ट ने पानी, मार्गों और अन्य विकास के लिए जिला पंचायत से निधि भी निर्गत कराने का आश्वासन दिया।
कार्यकम के संयोजक नारायण रावत,सुरेंद्र रावत, हरीश कार्की,दीपक बिष्ट ,किशन बजेठा ,राजेन्द्र रावत ने समस्त क्षेत्रवासियों और मदन सिंह बिष्ट जी का आभार व्यक्त किया और अभिनंदन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मल्ली मिरई रेखा गोस्वामी जी ने की तथा आयोजक नारायण रावत ने संचालन किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मगाव कमल किशोर आर्या, राजेन्द्र सिंह नेगी,धर्मवीर चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिगम्बर सिंह बिष्ट जी, सेवा दल प्रभारी जगदीश भट्ट जी, देव सिंह रावत जी आदि उपस्थित थे।जगत रौतेला जी, जिला पंचायत पंकज कुमार, ईश्वर नेगी आदि उपस्थित थे।में