भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पण्डित जवाहर लाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी रानीखेत ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां आज नगर कांग्रेस कमेटी ने‌ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पण्डित जवाहर लाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 इलाहाबाद के एक धनाढ्य परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था। पिता पेशे से वकील थे। उनकी 3 पुत्रियां थीं और जवाहरलाल नेहरू उनके इकलौते पुत्र थे। वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। बच्चों के प्यारे ‘चाचा नेहरू’ के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले खास पथप्रदर्शक थे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, एस०सी० जिलाध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपसचिव विनीत चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रौतेला, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, जयंत रौतेला, हेमंत बिष्ट, विजय तिवारी, नवीन आर्या, दीप उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र पवार, सोनू सिद्दकी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad