नगर की बेतरतीब यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः-बेतरतीब यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने अभियान शुरु कर दिया है। जिसके तहत आज पुलिस ने मुख्य बाजार में व्यापारियों को अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाने की हिदायत दी। इस दौरान दो फड़ व्यवसायियों और चार नो पार्किंग में खडे़ वाहनों के चालान भी किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद

त्योहारों का सीजन देखते हुए पुलिस भी बाजार की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए अभियान चलाया जिसके तहत नो पार्किंग जोन में दो पहिया,चार पहिया वाहन खडे़ न करने की वाहन चालकों को हिदायत दी गई। और चार वाहनों के चालान भी किए गए, साथ ही व्यापारियों से दुकानों का सामान सड़क तक न लाने को कहा गया। सड़क तक दुकान लगाने वाले दो फड़ व्यापारियों के चालान भी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

एसआई निखिलेश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केमू स्टेशन से लेकर विजय चौक तक अभियान चलाया। कई व्यापारियों को सख्त हिदायत भी दी गई। नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया और चार वाहनों के चालान किए गए। इस अवसर पर एसआई बृजमोहन भट्ट, सिपाही योगेंद्र प्रकाश सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad