राहुल गांधी की लोस सदस्यता रद्द करने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुखिया करन माहरा के नेतृत्व में दिया धरना,कहा लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा मोदी सरकार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता रद्द किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहां प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में गांधी पार्क में मोदी सरकार के खिलाफ धरना -उपवास किया ।धरना प्रदर्शन में नगर के अलावा आस -पास के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया।

धरने‌ मे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने मोदी और अडानी की असलियत हमेशा जनता के बीच रखी है। इसी बात की रंजिश रख मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाने से सच्चाई दब नहीं सकती। कहा कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में मोदी सरकार खिलाफ अभियान चलाया जाएगा ताकी बर्बाद हो रहे भारत को बचाया जा सके। अनेक‌ वक्ताओं ने अपना संबोधन केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों पर फोकस रखा।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वन मंत्री से की रानीखेत में गुलदार के कारण दहशतशुदा स्थानों में पिंजरा लगाने की मांग

करन माहरा ने कहा कि राहुल गांधी की अयोग्य घोषित करने का मतलब लोकतंत्र को चोट पहुंचाना है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे प्रदेश में शांति पूर्ण सत्याग्रह किया‌ जाएगा। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है ताकी सच की आवाज को दबाया जा सके ।सच तो यह‌है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से मोदी सरकार घबराई हुई और सदस्यता रद्द करने का निर्णय घबराहट में उठाया गया कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी से मुक्ति हेतु धरना 75वें दिन जारी,समिति ने नगर हित में किसी भी तरह की अनर्गल बयानबाजी से बचने का सियासी दलों से किया अनुरोध

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट दीपक किरौला, भिकियासैंण प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर,ज़िला अध्यक्ष महेश आर्या, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ज़िला पंचायत देवेंद्र रावत, कंचन आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, त्रिभुवन शर्मा, भिकियासैंण ब्लॉक अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, यूथ अध्यक्ष आंकिता पंत पडालिया, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, महासचिव संदीप गोयल, उप सचिव विनीत चौरसिया, चिलियानौला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बोरा, कुलदीप कुमार, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, यतीश रौतेला, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख पुष्कर सिंह नेगी, अगस्त लाल साह, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम अधिकारी, कनिष्ठ प्रमुख अम्बा दत्त पंत, पिलखोली ग्राम प्रधान जयपाल फर्त्याल, मोहन सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, पंकज जोशी, संदीप बंसल, पंकज गुरुरानी, अजय कुमार बबली, त्रिलोक आर्या सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का आरोप : विधायक प्रमोद नैनवाल नगर पालिका सहित तमाम लम्बित कार्यों पर 'हवा वार्ता' कर लें रहे हवाई श्रेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *