रानीखेत -कर्णप्रयाग हाई-वे कालामाटी के पास सड़क धंसने से हुआ बंद
कर्णप्रयाग :गैरसैंण के पास काली माटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। यहां पर सड़क के नीचे भूस्खलन होने से करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है। जिससे कर्णप्रयाग व गैरसैंण की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं। चमोली पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से कार्यदायी संस्था को अवगत करा दिया गया है। एनएच के एई अंकित सागवान ने कहा कि कालीमाटी में सड़क का निरीक्षण करने के लिए मौके पर जेई को भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष