राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत हुआ रैली का आयोजन
रानीखेत -राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव अल्मोड़ा मे आज शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया।
रैली विद्यालय परिसर से पापड़ा, सागुड़ा ,तिपोला होते हुए शिव मंदिर क्षेत्र तक निकाली गई।”सत्य और ईमान से, सरकार बने मतदान से “ “उम्र 18 पूरी है, मत देना बहुत जरूरी है” “तुम हो देश के भाग्य विधाता ,अब जागो प्यारे मतदाता” “आओ मिलकर अलख जगाए , शत प्रतिशत मतदान कराए “आदि नारों के द्वारा छात्रों ने स्थानीय नागरिकों को मत देने हेतु प्रेरित किया । अध्यापकों व छात्रों ने स्थानीय निवासियों को मत देने की आवश्यकता और महत्व समझाया ।
रैली में अनिल कुमार , धीरेंद्र सिंह ,कमलेश कुमार ,भावना तिवारी ,अनीता रावत, सुधा राना ,आरती ,जया पांडे आदि सहित स्वीप के समन्वयक जीवन सिंह नेगी उपस्थित थे।



ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष