फुटबॉल के अवैतनिक कोच रहे मो.इदरीश बाबा की स्मृति में सद्भावना फुटबॉल मैच आठ अक्टूबर को नर सिंह स्टेडियम में

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : फुटबॉल के अवैतनिक कोच रहे मो.इदरीश बाबा की स्मृति में जिला फुटबॉल संघ रानीखेत द्वारा शनिवार आठ अक्टूबर २०२२को स्थानीय नरसिंह स्टेडियम में फुटबॉल
प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जा रहा है। मैच का शुभारंभ कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर आई एस सम्याल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत लालकुर्ती रामलीला में धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन, विधायक नैनवाल रहे मौजूद


उल्लेखनीय है कि रानीखेत क्षेत्र में सैकड़ों युवा खिलाड़ियों को तराशने वाले कोच इदरीश बाबा का 12 सितम्बर 2020 को बीमारी के बाद निधन हो गया था।पिछले दो वर्षों में उनकी स्मृति में यह पहला आयोजन होने जा रहा है जिसे लेकर‌ युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।जिला फुटबॉल संघ ने सभी खेल प्रेमियों से फुटबॉल मैच के दौरान उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना को मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट आएगा;जानिए क्या-क्या हुए बड़े फैसले
Ad Ad Ad