प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार के विरुद्ध कांग्रेस ने गांधी चौक में किया धामी सरकार का पुतला दहन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: उत्तराखंड में बढ़ते महिला अत्याचार को रोकने में भाजपा की पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार को विफल बताते हुए यहां गांधी चौक में आज कांग्रेस ने धामी सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ दुराचार और अत्याचार का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है ।जनपद हरिद्वार में भाजपा नेता द्वारा एक महिला के साथ दुराचार किया गया है और देहरादून राजधानी में सरकार के नाक के नीचे महिला की हत्या कर कूड़े में फेंका गया। कहा कि राज्य की लचर कानून व्यवस्था एवं भाजपा नेताओं द्वारा महिला उत्पीड़न की घटना के खिलाफ धामी सरकार का पुतला दहन किया गया है।वक्ताओं ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की नारा देने वाली भाजपा सरकार के शासन में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट व संचालन महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पवार ने किया।
कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, चरन जसवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जयंत रौतेला, पंकज गुरुरानी, दीप उपाध्याय, पंकज खम्पा, रवींद्र मेहरा, हेमंत बिष्ट, सुरेन्द्र पवार, सौरव नेगी, अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत:अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी नंबर देने पर ही मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर